फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Students from the grounds of college land grabbing

कालेज की जमीन पर कब्जे से भड़के छात्र

Tue, 05 Sep 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Tue, 05 Sep 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students from the grounds of college land grabbing
पथराव के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

तिर्वा। कस्बे के डीएन इंटर कालेज ट्रस्ट की तिर्वा-गुरसहायगंज मार्ग पर कोतवाली के निकट खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करने की नियत से पक्का निर्माण कराना शुरू कर दिया। पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से डीएन कालेज के छात्र भड़क गए। सोमवार की सुबह नौ बजे के करीब दो सैकड़ा छात्र मौके पर पहुंचे। छात्रों ने अवैध निर्माण को ढहाना शुरू कर दिया। इस पर वहां मौजूद करीब आधा दर्जन महिलाओं ने छात्रों पर पथराव कर दिया। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन

डीएन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामऔतार यादव के मुताबिक तिर्वा-गुरसहायगंज मार्ग पर नगर पंचायत की पानी की टंकी के निकट कालेज ट्रस्ट की जमीन परती पड़ी है। करीब तीन महीने पहले तिर्वा कोतवाली के हरिहरपुर डेरा निवासी मान सिंह, बबलू, जितेंद्र, सतेंद्र पुत्रगण रामसनेही नट व मुनेश समेत कुछ अन्य लोगों ने बारिश से बचाव के लिए इस जमीन पर अस्थाई रूप से अपना डेरा डाल लिया। इस पर उन्होंने आपत्ति नहीं की। बाद में कुछ लोगों ने बारिश से बचाव के लिए अस्थाई तौर पर पॉलीथिन व छप्पर लगाकर अपना डेरा जमा लिया। तीन दिनों पहले उन लोगों ने जमीन पर कब्जा करने की नियत से निर्माण शुरू करा दिया। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो मामले से एसडीएम शालिनी प्रभाकर व तिर्वा कोतवाल अमरपाल सिंह को लिखित तौर पर अवगत कराया। सूचना के बाद भी पुलिस ने निर्माण रुकवाने का कोई प्रयास नहीं किया। मामले की जानकारी पाकर छात्र वहां पहुंचे।
विज्ञापन


कानून हाथों में लेना गलत: एसडीएम
तिर्वा। एसडीएम शालिनी प्रभाकर का कहना है कि मामले की जांच व अवैध निर्माण रोकने के लिए उन्होंने तिर्वा कोतवाल को निर्देश दिए थे। सोमवार की सुबह छात्रों ने कानून अपने हाथों में लेकर अवैध निर्माण ढहाया, जो कि गलत है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। इस मामले में छात्र व शिक्षक जिसकी भी गलती पाई जाएगी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उधर इस मामले में तिर्वा कोतवाल अमरपाल का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर मांगी गई है। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed