फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Stone pelting and firing ground in dispute

जमीन के विवाद में पथराव और फायरिंग

Wed, 10 Aug 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Wed, 10 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting and firing ground in dispute
पथराव के बाद घर के अंदर पड़े ईंट-पत्थर। - फोटो : अमर उजाला
गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव, फायरिंग हो गई। इसमें एक महिला समेत कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन कोई भी सामने नहीं आया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण एसपी व एएसपी समेत कई थानों का फोर्स व पीएसी भी गांव पहुंच गई। चौकी पुलिस ने नींव खोद रही जेसीबी को कब्जे में ले लिया है। देर रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 15 लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव में राकिम पुत्र नाजिर व तुलाराम बाथम पुत्र मुद्दमलाल के परिवारों के बीच ग्राम समाज की जमीन को लेकर पिछले काफी समय से विवाद है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को राकिम ने मजार के पास की जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से जेसीबी से खुदाई शुरू करा दी। तुलाराम ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में वाद-विवाद और फिर गालीगलौज होने लगा। मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान गिरजा देवी के पति बंटू शाक्य को मामले की जानकारी दी। उन्होंने मौके पर जाकर खुदाई कराने से रोका, लेकिन वह लोग नहीं माने। इस बीच तुलाराम ने पुलिस चौकी को मामले की सूचना दे दी। लेकिन पुलिस पहुंचती तब तक दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। पथराव में अरविंद की पत्नी बिटानश्री और तुलाराम का पुत्र नरेंद्र के अलावा कई अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र शाक्य, सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी, छिबरामऊ कोतवाल आमोद कुमार सिंह के अलावा सौरिख थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास, इंदरगढ़, विशुनगढ़ थाना समेत कई चौकियों का फोर्स व पीएसी मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद तहसीलदार शिवनरायन पांडेय, क्षेत्रीय लेखपाल रावेंद्र कुमार पाल भी वहां पहुंच गए। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर भाग निकले।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला पूरी तरह शांत हो चुका है। फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के साथ पीएसी को गांव में तैनात कर दिया गया है। अराजकता फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर, सकरावा में दो पक्षों के बीच हुए बवाल के  मामले में एक पक्ष ने दूसरे के 13 लोगों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

सकरावा के मोहल्ला किला निवासी अरविंद पुत्र तुलाराम ने गांव के गफ्फार, महराज अली, राकिब, नाजिर अली, नहीद, मुन्नू, फिरोज, बबलू, सदाकत, कबीर, अफसर, नीरू व मुफीद खां समेत उनके 15 अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसके घर के सामने ग्राम समाज की जमीन है। जिस पर उक्त लोग कब्जा कर निर्माण करा रहे थे। जब उन्हें मना किया तो वह लोग लाठी-डंडे लेकर आए और उसके भाई नरेंद्र सिंह मारपीट करने लगे।


कुछ देर बाद उन लोगों ने ईंट-पत्थर चलाए और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। मारपीट में उसके भाई नरेंद्र, उसकी पत्नी नेमा देवी और किशन पत्नी अरविंद घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed