{"_id":"58ff928b4f1c1bbb38c0cbb9","slug":"stolen-goods-recovered-in-atrauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतरौली में चोरी का माल बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतरौली में चोरी का माल बरामद
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 25 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
आराोपी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद जनपद में हुई एक करोड़ की चोरी और कौशांबी जनपद में हुई ट्रक लूट का मुख्य सरगना अतरौली गांव का निकला। दोनों जिलों की पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर चोरी और लूट का माल बरामद किया है। आरोपी को कौशांबी पुलिस ने चार दिन पहले ही उठा लिया था।
विज्ञापन
गाजियाबाद जनपद के थाना स्यानी गेट और कौशांबी जनपद के थाना पोखराज की पुलिस ने मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अतरौली निवासी अतुल तिवारी के यहां दबिश दी। पुलिस ने उसके घर से चोरी का माल और नगदी समेत लूट का सामान भी बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि अतुल एक शातिर अपराधी है। उसने कई जनपदों में लूट व चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। चार दिन पहले कौशांबी पुलिस ने अतुल को छिबरामऊ से पकड़ लिया था। वह इस समय कौशांबी की जिला जेल में बंद है। उसका एक साथी गाजियाबाद में पकड़ा गया था, उसी की निशानदेही पर पुलिस ने माल बरामद किया है।
विज्ञापन
पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
छिबरामऊ। ग्राम अतरौली निवासी अतुल तिवारी की पत्नी अंशू ने 22 अप्रैल को कोतवाली पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। उसकी स्कूटी पुलिस चौकी सिकंदरपुर में खड़ी मिली थी। मालूम हो कि अतुल का अपहरण नहीं बल्कि कौशांबी जनपद के पोखराज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में कौशांबी पुलिस ने छिबरामऊ कोतवाल को अतुल की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया लूटपाट का आरोप
छिबरामऊ। अतुल की पत्नी अंशू ने गाजियाबाद पुलिस पर घर में लूटपाट करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि पुलिसकर्मी उसके घर से नगदी, गहने, शैक्षिक प्रमाण पत्र, लैपटॉप, मोबाइल व राशन तक उठा ले गए। उसने बताया कि इस ज्यादती को लेकर वह गाजियाबाद एसएसपी से भी मिलने जाएगी।