{"_id":"575473cf4f1c1bbf4810a784","slug":"six-outsiders-caught-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बाहरी व्यक्तियों को पकड़ा, की पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह बाहरी व्यक्तियों को पकड़ा, की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दो दिनों से सर्विलांस पर बदमाशों की मिल रही लोकेशन को लेकर पुलिस ने शनिवार की रात भी भारी पुलिस बल के साथ काबिंग की। इस दौरान करीब छह संदिग्धों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया। बीते दो दिनों से जिले की पुलिस बदमाशों को लेकर परेशान है। सर्विलांस पर मिल रही बदमाशों की लोकेशन को लेकर एसपी की अगुवाई में पूरे जिले की फोर्स ने सरायमीरा देविन टोला से लेकर गुरसहायगंज तक जीटी रोड के दोनों तरफ दो-दो किलोमीटर के दायरे में पूरी रात काबिंग की।
पूरी रात पुलिस का अभियान चलता रहा। 2 बजे के बाद पुलिस लौट आई। वहीं पुलिस ग्रामीणों को रात के समय जगकर अपनी सुरक्षा करने की बात कहती रही। यहीं नहीं ग्रामीणों को पुलिस ने अपने मोबाइल नंबर भी नोट कराए। यदि बदमाश होने की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दे। काबिंग के दौरान पुलिस ने छह संदिग्धों को पकड़ा है। पकड़े गए लोग स्थानीय भाषा नहीं बोलते हैं। बताया जाता है कि पकड़े गए लोगों से कुछ जानकारियां मिली हैं।
जिसके आधार पर पुलिस की एक टीम संभल मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य का कहना है कि लगातार मिल रही बदमाशों के होने की सूचना पर पुलिस अभियान चला रही है। इसके तहत वाहनों की चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। सरायमीरा में चल रही श्रीराम कथा के पंडाल में रात 2 बजे के करीब लगभग एक दर्जन बदमाश घुस गए। कथा स्थल पर रखी गोलक उठाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
तभी पंडाल में सो रहे कर्मचारियों ने सूचना आयोजकों को दी। सूचना तत्काल सरायमीरा चौकी प्रभारी पप्पू ठैनुआ को दी गई। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाश भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश काली बनियान पहने हुए थे।