फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sir! Police registered a case of robbery was not

साहब! पुलिस लूट का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही

Sat, 22 Oct 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sat, 22 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sir! Police registered a case of robbery was not
डीएम कार्यालय के सामने लूट की जानकारी देता पीड़ित परिवार। - फोटो : अमर उजाला
दो महिलाओं समेत घायल अवस्था में ठठिया थाना क्षेत्र के गांव जैतापुर का एक परिवार शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचा। डीएम को दिए प्रार्थना में पत्र में बताया कि गुरुवार रात उसके गांव के ही कुछ लुटेरों ने उसके घर में घुसकर लाखों की लूट की और परिवार के सदस्यों को मारा पीटा। उसने कुछ लोगों को पहचान लिया और अब ठठिया थाना पुलिस न ही रिपोर्ट लिख रही है और न ही उस और उसके परिवार के सदस्यों को अभी तक डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


डीएम कार्यालय में फरियाद लेकर पहुंचे परिवार के अधिकतर लोग लहूलुहान थे। ग्रामीण श्रवण कुमार ने डीएम डा. अशोक कुमार को बताया कि गुरुवार रात वह अपने निर्माणाधीन घर में परिवार के साथ सो रहा था। तभी करीब रात एक बजे सात कुछ लोग उसके घर में असलहे लेकर घुस आए। बताया कि उसे और उसके परिवार को सोते समय दबोच लिया और पीटा। बताया कि घर में रखा करीब तीन लाख रुपये के जेवर और 25 हजार रुपये लूट ले गए। श्
विज्ञापन


रवण कुमार ने बताया कि लुटेरों ने उसकी मां अनारकली, बहन कंचन व पूजा को भी मारापीटा। पीड़िता ने बताया कि उन लोगों के शोर मचाने पर पास के मकान में सो रहे सुभाष, वीरभान पुत्रगण लालाराम व गांव के अन्य लोग भी आ गए।  कई लोगों ने मौके पर ही लुटेरों के साथ छीना-झपटी शुरू कर दी। इससे कुछ के चेहरे खुल गए जिनमे गांव के ही उमेश व अनिल पुत्रगण राजाराम और वर्मादीन पुत्र महासुख व सीताराम पुत्र वर्मादीन को जलते बल्व की रोशनी में देख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरो को पहचान लेने पर जब उन सभी ने आवाज लगाई तो वह सभी पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मामले में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराने और घायलों का डाक्टरी परीक्षण कर इलाज कराने की मांग की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed