{"_id":"596515094f1c1b3d488b46d3","slug":"siege-fired-by-shouting-and-rescuing-daroga","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों ने फायरिंग कर थानेदार और दरोगा को बचाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाहियों ने फायरिंग कर थानेदार और दरोगा को बचाया
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी ग्रामीणों व परिजनों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत के बाद ग्रामीण भड़क गए और कार में सवार युवकों की ग्रामीणों ने पिटाई शुरू कर दी। उन्हें बचाने पहुंची पुलिस टीम पर उग्र होकर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पथराव और लाठी-डंडों की पिटाई से थानेदार और दरोगा घायल हो गए। सिपाहियों ने फायरिंग कर थानेदार और दरोगा को बचाया।
विज्ञापन
ठठिया मार्ग तिर्वा खास निवासी हरदेव सिंह कुशवाहा अपनी मां राजबेटी की तेरहवीं संस्कार में पैतृक गांव अंता गुदौली ककवन कानपुर देहात तीन लोगों के साथ कार से जा रहे थे। ठठिया-सुर्सी मार्ग पर खेतों की ओर जा रहे बृजेश्वर (65) निवासी कन्हईपुर्वा की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित होकर कार भी पलट गई। गांव के सामने हादसा देखकर परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। रोड पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया और कार सवार हरदेव सिंह समेत अन्य दो लोगों को पकड़ कर ग्रामीण बेरहमी से पीटने लगे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही ठठिया थाना प्रभारी अजयराज वर्मा और दरोगा नईम खान सिपाहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और पिट रहे कार सवारों को बचाने का प्रयास करने लगे। तभी ग्रामीणों ने उग्र होकर पुलिस टीम पर लाठी-डंडों के साथ हमला कर पथराव कर दिया। इसमें थाना प्रभारी अजयराज वर्मा और दरोगा नईम खान व कुछ सिपाही घायल हो गए। सिपाहियों ने फायरिंग कर ग्रामीणों को खदेड़ लिया। मामले की जानकारी मिलते ही तिर्वा सीओ श्रीकांत प्रजापति, इंदरगढ़ थाना और तिर्वा कोतवाली की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे लेने के बाद जाम खुलवा कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
घायल थाना प्रभारी और दरोगा समेत सिपाही कुबेर सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।