{"_id":"5a2c2a4c4f1c1bd0408bbc55","slug":"school-bus-four-children-injured-in-bombay","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंबे में गिरी स्कूली बस, चार बच्चे घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंबे में गिरी स्कूली बस, चार बच्चे घायल
kannnauj
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
बंबे में पलटी बस को देखते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकरावा-ऊसराहार रोड पर ग्राम किरायन के पास तेज रफ्तार स्कूली बस अनियंत्रित होकर बंबे में जा गिरी। इसमें स्कूली बस के चालक समेत चार बच्चे घायल हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं स्कूली प्रबंधन बस में बच्चे होने की बात से इनकार कर रहा है।
शनिवार दोपहर बाद कस्बा सकरावा स्थित त्यागीजी एकेडमी स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने के लिए ग्राम हसनपुर और किरायन गई थी। हसनपुर से बच्चे छोड़कर बस ग्राम किरायन जा रही थी, तभी मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर बंबा में जा गिरी। हादसे में बस चालक सकरावा निवासी शरीफ समेत चार बच्चे घायल हो गए।
बस पलटते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। घायल बच्चों को उनके अभिभावक उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को ज्यादा चोटें नहीं आईं, लेकिन बस पलटने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। गनीमत यह थी कि बस में कम बच्चे थे। वहीं स्कूल के प्रबंधक राजन शुक्ला का कहना है कि बस खाली थी और किरायन से बच्चों को छोड़कर लौट रही थी। हादसे में कोई भी बच्चा घायल नहीं हुआ। थानाध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लापरवाही मिली, तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।