{"_id":"56ed99e44f1c1b06068b4a10","slug":"rural-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में ग्रामीण की ईंटों से कूंचकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कन्नौज में ग्रामीण की ईंटों से कूंचकर हत्या
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Sat, 19 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ग्रामीण को ईंट-पत्थर से कूंचकर मार डाला गया। शनिवार सुबह कस्बे के रोडवेज बस अड्डे के यात्री प्रतीक्षालय में उसका खून से सना शव मिला। मृतक के पुत्र ने बस अड्डे परिसर में बने सुलभ कांप्लेक्स के सफाईकर्मी और उसके कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने आरोपी सफाईकर्मी को हिरासत में ले लिया है। शनिवार सुबह बस अड्डे परिसर में गए लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली प्रभारी आरपी पांडेय, सीओ सुरेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे बाद शव की शिनाख्त तिर्वा के अर्जुनपुरवा निवासी मान सिंह यादव (55) के रूप में हुई। कोतवाली पुलिस शव को मेडिकल कालेज के पोस्टमार्टम हाउस ले आई। सूचना पाकर गांव के सैकड़ों लोग और माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल व पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव मौके पर पहुंचे।
कोतवाली में मृतक के पुत्र सतेंद्र सिंह ने ठठिया के बस्ता निवासी व हाल निवास रोडवेज बस अड्डा तिर्वागंज के सुलभ कांप्लेक्स के सफाईकर्मी राजेश पुत्र सरमन वाल्मीकि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में हत्या का कारण साफ नहीं किया गया है। सतेंद्र का कहना है कि उसके पिता मान सिंह शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे खाना खाकर घर से निकल आए थे। रात में वह वापस नहीं पहुंचे। सुबह आठ बजे कोतवाली पुलिस के जरिए उनका शव मिलने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
इस बाबत कोतवाल आरपी पांडेय ने बताया कि पुलिस ने नग्न शव बरामद किया था। मृतक का पैंट यात्री प्रतीक्षालय की छत पर मिला है। जूते शव से कुछ दूरी पर पड़े थे। खून से सना एक पत्थर व कुछ ईंट भी शव से कुछ दूरी पर मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।