{"_id":"574c8e554f1c1bd24c1098d4","slug":"put-a-dent-in-the-wall-to-steal-millions-in-cash-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार में सेंध लगा लाखों के नगदी-जेवर उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार में सेंध लगा लाखों के नगदी-जेवर उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Tue, 31 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान दिखाती महिला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाक्षेत्र के बघेलेपुरवा में दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने लाखों रुपये की नगदी व जेवर पार कर दिए। वारदात के वक्त घर से सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। सोमवार सुबह बिखरा सामान देखकर चोरी की जानकारी हुई। गृहस्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक उमर्दा चौकी क्षेत्र के बघेलेपुरवा गांव निवासी राजकुमार के भतीजे अंशुल यादव का 12 दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था। इसके कारण राजकुमार का परिवार अंशुल यादव की देखरेख में जिला अस्पताल में लगा हुआ है। राजकुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह अस्पताल में रुका था। घर पर छोटे भाई वीरेंद्र की पत्नी सुशीला देवी व उसकी पत्नी कमला देवी थी। गर्मी होने के कारण वे दोनों खाना खाकर छत पर सोने चलीं गईं।
इसी दौरान रात में चोर उसके भाई वीरेंद्र के घर की दीवार में सेंध लगाकर घुस आए। चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारी व बक्से के ताले तोड़ डाले और नगदी व जेवर चोरी कर लिए। सुबह तीन बजे हल्की बूंदाबांदी होने पर जब महिलाएं नीचे उतरीं तो सामान बिखरा देख उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
राजकुमार ने बताया कि चोरों ने घर से 1.45 लाख रुपये और तीन लाख रुपये के जेवर ले गए हैं। इसमें एक सोने की चेन, दो लर, एक बिछुआ,1 एक जोडी पायल, एक मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी झाले आदि चोरी गए है। राजकुमार की शिकायत पर सुबह उर्मदा चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंच चोरी की जानकारी ली है।