{"_id":"572102ff4f1c1be776a91992","slug":"postmaster-looted-cash-and-bicycles","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमास्टर से नकदी व साइकिल लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमास्टर से नकदी व साइकिल लूटी
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव सीतापुरवा के निकट पोस्टमास्टर से बदमाशों ने नकदी, साइकिल व अन्य सामान लूट लिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि लूट की कहानी संदिग्ध है, पोस्टमास्टर नशे का आदी है।
नशा अधिक होने से गिर गए होंगे और इसी दौरान दस्तावेज गायब हुए होंगे। थाना क्षेत्र के गांव जरामऊ अलमापुर निवासी आजाद नरायन सिंह पुत्र गंगा सिंह का कहना है कि वह तिर्वा के लोहामढ़ गांव के डाकघर में पोस्टमास्टर के पद पर तैनात है। मंगलवार देर शाम वह ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे थे।
तभी अमोलर में गांव सीतापुरवा के निकट तीन बदमाशों ने उन्हें रोका। उनके पास मौजूद साइकिल, 8550 रुपये, पोस्टआफिस की चाबियां, कागजात लूट लिया। उधर, थानाध्यक्ष मो. अनवर अहमद का कहना है कि शिकायतकर्ता पोस्टमास्टर नशे के आदी है। नशा अधिक हो जाने के कारण वह सीतापुरवा गांव के समीप बेसुध होकर गिर पडे़। इस दौरान उनके अभिलेख गायब हो गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि लूटपाट की कहानी पूरी तरह से झूठी है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।