{"_id":"58557dec4f1c1b676f64d73c","slug":"possession-in-dispute-and-assault-firing-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे के विवाद में फायरिंग व मारपीट, तीन घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्जे के विवाद में फायरिंग व मारपीट, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
घायल अनुराग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के सौरिख तिराहा स्थित एक दुकान पर कब्जे के मामले में हुए विवाद में फायरिंग और मारपीट हो गई। इसमें तीन युवक घायल हो गए। घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। देर शाम तक किसी ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
गोली लगने से मोहल्ला सराफान निवासी अनुराग उर्फ शक्ति मिश्रा घायल हो गया। सूचना पाकर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक ओमकारनाथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अनुराग को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। गोली उसके बाएं कंधे को रगड़ती हुई निकल गई थी। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अनुराग ने बताया कि दुकान पर कब्जे को लेकर मोहल्ला दीक्षितान निवासी अशोक दीक्षित व उनके पुत्र शिवम ने अचानक हमला कर दिया और फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
तमंचा छीनकर उन्होंने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंचे। जहां दूसरे पक्ष से घायल शिवम ने बताया कि सौरिख तिराहा पर लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। उसके पैर में चोट आई है और मोहल्ला सराफान निवासी अवधकिशोर भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इन दोनों को सौ शैय्या अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाल राजबहादुर सिंह पुलिस बल के साथ सौरिख तिराहा पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को हटवाया और आसपास के लोगों से जानकारी ली। देर शाम तक दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।