फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police detained youth in Kannauj, crime news

कन्नौज: बैटरी चोरी के आरोप में युवक को खम्भे से बांध थप्पड़ जड़े, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

Tue, 10 Aug 2021 11:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 10 Aug 2021 11:15 PM IST
सार

ग्रामीणों ने युवक को ट्रैक्टर की बैटरी चुराते देख लिया। इसके बाद उसके हाथ बिजली के खंभे में बांध दिए। उसे थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान गांव के कई लोग इकट्ठे हो गए।

विज्ञापन
Police detained youth in Kannauj, crime news
युवक को खम्भे से बांध थप्पड़ जड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कन्नौज जिले में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के नंदे नगला मढ़पुरा गांव में मंगलवार शाम ट्रैक्टर से बैटरी चुराने के आरोप में लोगों ने युवक को खंभे से बांध दिया। इसके बाद थप्पड़ जड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने युवक को ट्रैक्टर की बैटरी चुराते देख लिया। इसके बाद उसके हाथ बिजली के खंभे में बांध दिए। उसे थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान गांव के कई लोग इकट्ठे हो गए। यह युवक से नाम, पता पूछने लगे। वहीं कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी  मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया l
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया यह दो लोग थे। मौका पाकर मोटरसाइकिल सवार युवक भाग निकला। पकड़े गए युवक ने अपना नाम जगतापुर, इंदरगढ़ निवासी शंकर बताया। उसने बताया कि नशे की आदत की वजह से ट्रैक्टर से बैटरी खोलने का प्रयास किया l बैटरी खोलते समय लोगाें ने पकड़ लिया। इंदरगढ़ पुलिस हिरासत में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed