फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   person killed in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Thu, 27 Apr 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 27 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
person killed in suspicious circumstances
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

थाना तालग्राम के सिगनापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। पिता ने फोन पर घर से बुलाकर जहरीला पदार्थ खिला पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की बात कही है।

विज्ञापन


गांव निवासी रामकरन ने बताया कि छोटा पुत्र अजीत (18) मंगलवार को अपने साथियों के साथ सकरवारा मेला घूमने के लिए गया था। शाम को घर आकर खाना खा रहा था। तभी उसके मोबाइल पर किसी की काल आई। अजीत बिना किसी को बताए खाना छोड़कर चला गया। रात को करीब 9.30 बजे घर के दरवाजे पर लड़खड़ाता हुआ पहुंचा। उसने कहा कि लोगों ने जहर खिला दिया और गिर पड़ा। पुत्र को गंभीर हालत में गुरसहायगंज अस्पताल लेकर पहुंचे वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि दो दिन पहले गांव में एक प्रेम प्रसंग के मामले में अजीत को कुछ लोगों ने पीटा था। शक जताया कि उन्हीं लोगों ने अजीत की जहर देकर हत्या कर दी है। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुत्र की मौत से मां राजरानी बेसुध हो गई। थानाध्यक्ष तारिक खान ने बताया कि पिता की सूचना पर फौती दर्ज कर शव पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल काल डिटेल खोल सकती है राज
तालग्राम। अजीत की संदिग्ध हालात में मौत पुलिस के लिए कई सवाल खड़े कर रही है। पिता की माने तो पुलिस को अजीत के मोबाइल फोन की लास्ट काल डिटेल से भी अहम सुराग लग सकते हैं। वहीं, ग्रामीणों की माने तो अजीत के गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध थे। लड़की की दो दिन बाद शादी होने वाली है। जिसके गम में अजीत स्वयं जहर खाकर आत्महत्या कर सकता है। अजीत का जहर खाना था तो वह घर के बाहर क्यों गया। उसे मोबाइल पर फोन कर किसने बुलाया। दूसरी ओर पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं शादी के रास्ते में रोड़ा बन रहे अजीत को हटाने के लिए घटना को अंजाम तो नहीं दिया गया। पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed