फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Perfume shop theft of millions

परफ्यूम दुकान में लाखों की चोरी

Tue, 24 Jan 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Tue, 24 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Perfume shop theft of millions
परफ्यूम की दुकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज के मोहल्ला बलायपुल में सोमवार रात चोरों ने दूसरी मंजिल पर स्थित नेहा परफ्यूम की दुकान की कुंडी काटकर एक लाख से ज्यादा की नगदी और परफ्यूम चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह दुकान खोली गई तो चोरी का पता चला। पुलिस को फोन करने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। सदर कोतवाली के मोहल्ला बलायपुल निवासी अनवर हुसैन की नेहा परफ्यूम के नाम से दुकान है। सोमवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह के समय उन्होंने दुकान खोली।
विज्ञापन


इस दौरान 28.5 किलो का परफ्यूम गत्ता व कई स्प्रे गायब थे। गोलक का ताला भी टूटा था। दुकान की दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो जीने में लगे दरवाजे का कुंडा टूटा पाया। कुछ ही देर में जानकारी होते ही लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने तत्काल 100 नंबर लगाकर पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया। लेकिन बार-बार 5 नंबर दबाने की बात मोबाइल पर होती रही। अंत तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। लेकिन पुलिस नामांकन ड्यूटी में होने के कारण नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन


दुकान मालिक अनवर हुसैन ने बताया कि चोर गोलक में रखे 35 हजार रुपये के अलावा 80 हजार रुपये का परफ्यूम चोरी कर ले गए। बताया कि दुकान के पीछे कुछ मकान खंडहर व कुछ खाली पड़े हैं। इन्हीं मकानों के सहारे चोर उनकी दुकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचे। जहां उन्होंने जीने की कुंडी तोड़कर दुकान में घुस गए। चोरी करने के बाद इसी रास्ते से चोर निकल कर भाग गए। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed