फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   one man arrest in the murder of farm owner

मुर्गी फार्म मालिक की सुपारी देने वाला गिरफ्तार

Wed, 30 Mar 2016 12:12 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Wed, 30 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
one man arrest in the murder of farm owner
हत्या - फोटो : DEMO Pics
मुर्गी फार्म मालिक की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार के सुपारी देने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। मुर्गी फार्म मालिक की हत्या उसी के साले ने सुपारी लेकर की थी। कोतवाल श्यामवीर सिंह यादव ने बताया कि शेखाना निवासी मो. हसीब की दो दिन पहले चौधरियापुर रोड स्थित पुलिस लाइन मोड़ के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


गोली मारने वाले आरोपी छिबरामऊ के सैयदबाड़ा निवासी शीलू को जेल भेजा जा चुका है। शीलू रिश्ते में हसीब का चचेरा साला है।  कोतवाल ने बताया कि इस मामले में अब छिबरामऊ के बिरतिया सैयदबाड़ा मोहल्ला निवासी अय्याज पुत्र मकबूल अहमद को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


अय्याज ने हसीब की हत्या करने के लिए शीलू को 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। पूछताछ में पता चला है कि रुपयों के लेनदेन को लेकर कुछ दिन पहले हसीब व अय्याज के बीच कहासुनी हुई थी। इससे नाराज अय्याज ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed