फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   On the day of her husband's death the widow had the gallows

पति की मौत के दिन विधवा ने लगाई फांसी

Sat, 04 Mar 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला कन्नौज
अमर उजाला कन्नौज Updated Sat, 04 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
On the day of her husband's death the widow had the gallows
लक्ष्‍मी देवी - फोटो : अमर उजाला

साल भर पहले सड़क हादसे में दम तोड़ने वाले युवक के वियोग में उसकी पत्नी ने गुरुवार देर रात फांसी लगा ली। उसने बाएं हाथ पर पति की फोटो चिपकाकर उसी पर सुसाइड नोट भी लिखा था। दूसरी तरफ मृतका के जेठ ने ससुरालियों पर हत्या का आरोपो लगाया है।

विज्ञापन


छिबरामऊ के सलेमपुर निवासी फूल सिंह की बेटी लक्ष्मी की शादी 24 अप्रैल 2015 को कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामबक्शपुर्वा निवासी अधिवक्ता अमरीश कुमार पुत्र जगनरायन पाल के साथ हुई थी। अमरीश तीन मार्च 2016 को ससुराल में आयोजित गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था कि ग्राम अकबरपुर में जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। इसके बाद लक्ष्मी मायके में ही रहने लगी।
विज्ञापन


पिता फूल सिंह ने दूसरी शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन लक्ष्मी ने मना कर दिया। पति की मौत के सालभर बाद गुरुवार देर रात उसने भी छत पर जाकर दरवाजे के ऊपर लगे लेंटर के कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। इस दौरान उसने बायें हाथ में अमरीश का फोटो चस्पा किया। पेन से उस पर लिखा कि वह पति के वियोग में स्वेच्छा से आत्महत्या कर रही है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब उसकी भाभी छत पर गई तो घटना की जानकारी हुई। सिकंदरपुर चौकी से दरोगा रामसेवक निषाद मौके पर पहुंचे औ शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर लक्ष्मी देवी के जेठ सुभाषचंद्र पाल कई अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचा और मायकेवालों पर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी। इसमें बताया कि लक्ष्मी को किसान दुर्घटना बीमा के तहत क्लेम का पांच लाख रुपया मिला था। भाई की मौत के बाद पांच बीघा जमीन भी लक्ष्मी के नाम है।


शादी के जेवर भी उसके पास थे। इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है। ससुराल वाले बेवजह आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed