फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Old shot in land dispute

वृद्ध को भूमि विवाद में मारी गोली

Sat, 15 Oct 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 15 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Old shot in land dispute
firing - फोटो : ब्यूरो

क्षेत्र के गांव कलियानपुर मेें गांव के बाहर सो रहे वृद्ध को भूमि विवाद में गोली मारकर घायल कर दिया गया। मामले में परिवार के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कलियानपुर गांव निवासी राजकुमार (75) शुक्रवार की रात गांव के बाहर लेटे थे। रात 10 बजे के बाद परिवार के लोगों ने भूमि देने का दबाव बनाया, मना करने पर गोली मार दी। गोली वृद्ध के कंधे में लगी। शोरगुल सुनकर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे तो दबंग धमकी देते हुए भाग निकले। घायल को ठठिया थाने लाया गया। जहां से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


 घायल की बहू कौशल्या देवी पत्नी सुनील कुमार ने परिवार के कालीचरण, टीकाराम, जयराम, कृष्णा व रीना पत्नी कालीचरण पर भूमि देने से मना करने पर गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजयराज वर्मा का कहना है कि उक्त परिवार के बीच काफी लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। इसमें एक पक्ष से सुनील कुमार और दूसरे पक्ष से कालीचरण जेल जा चुके हैं। सुनील कुमार अभी भी जेल में है, जबकि कालीचरण जमानत पर छूटा है। डाक्टरी रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed