{"_id":"58e7dad24f1c1bf8335b653b","slug":"old-man-dead-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे मिला वृद्ध का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे मिला वृद्ध का शव
अमर उजाला ब्यूराो/
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाईपास पर शुक्रवार की सुबह 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी जांघ में धारदार हथियार से निशान मिलने से हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पोस्टमार्टम हाउस में भतीजे ने उसकी शिनाख्त वैसावारी निवासी रघुनाथ के रूप में की।
विज्ञापन
वैसावारी निवासी दीपू सविता ने बताया कि उसके ताऊ रघुनाथ दो दिन पहले मैनपुरी के कस्बा करहल में अपनी विवाहिता नातिन के घर गए थे। वह किसी ट्रक आदि से आ रहे होंगे कि चालक ने रुपये छीनकर सड़क किनारे चलती गाड़ी से फेंक दिया होगा। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही है। कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन