फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Old-aged head crushing

छत पर सो रहे अधेड़ की सिर कुचलकर हत्या

Wed, 17 May 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 17 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Old-aged head crushing
शव के पास रोते-बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम टड़ा रायपुर में सोमवार रात छत पर सो रहे अधेड़ की सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। कन्नौज से आई फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट लिए। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


ग्राम टड़ा रायपुर निवासी पातीराम शर्मा (45) पुत्र लालाराम हिमाचल प्रदेश में रहकर प्राइवेट ठेकेदारी का काम करता था। परिजनों के मुताबिक 8 मई को वह घर आया था। सोमवार को वह एक पुराने फौजदारी के मुकदमे की पैरवी में छिबरामऊ न्यायालय गया था। रात करीब 10 बजे वह खाना खाने के बाद छत पर सोने चला गया। परिवार के अन्य सदस्य नीचे सो गए। रात में करीब डेढ़ बजे छत पर चहलकदमी सुनाई दी। इस पर उसकी पुत्री सुनीता व विनीता और पत्नी गुड्डी देवी छत पर पहुंचीं। इससे पहले ही हमलावर छत से कूदकर भाग चुके थे। परिजनों को वह खून से लथपथ मिला। प
विज्ञापन


त्नी गुड्डी देवी वहीं गश खाकर गिर पड़ी। चीखपुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी आ गए। सूचना पर सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी, सौरिख थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास व नादेमऊ चौकी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों और ग्रामीणों के साथ पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सौरिख। क्षेत्र के ग्राम टड़ा रायपुर निवासी पातीराम शर्मा की निर्मम हत्या के मामले में पत्नी गुड्डी देवी ने गांव के अंशू चौहान पुत्र विजय सिंह व ब्रजकिशोर उर्फ कुंदन शर्मा पुत्र गोपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है।

हत्या की वजह तलाशने में जुटी पुलिस
नादेमऊ। हत्या के पीछे की वजह तलाशने में पुलिस जुटी हुई है। इस बारे में थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास का कहना है कि पुलिस तीन बिंदुओं पर काम कर रही है। पहला तो मृतक ब्याज पर रुपये देने का काम करता था। हो सकता है कि उधार में दिए गए रुपयों के लेनदेन में उसकी हत्या कर दी गई हो। दूसरी वजह पुराने झगड़े के मुकदमेबाजी की रंजिश भी हो सकती है। इसके अलावा ग्रामीणों में चर्चा है कि मृतक के किसी युवती से अवैध संबंध थे। यह भी हत्या की वजह बन सकता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

नामजद आरोपी समेत दो को पुलिस ने उठाया
नादेमऊ। सौरिख थाने की पुलिस एक नामजद आरोपी समेत दो लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मुकदमे में नामजद गांव का ही कुंदन शर्मा मृतक पातीराम शर्मा के साथ हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करता था। उसके साथ लेनदेन के विवाद की बात सामने आई है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस का दावा है कि घटना के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। शीघ्र ही हत्यारो को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।


सात बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नादेमऊ। ग्राम टड़ा रायपुर में पातीराम शर्मा की हत्या होने से उसके सात बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पातीराम शर्मा के पांच पुत्रियां रीना, सुनीता, विनीता, सुषमा, सोनी व दो पुत्र रवि व प्रिंस हैं। पिता की मौत के बाद से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed