फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nineteen houses on fire, 36 dead cattle burnt

उन्नीस घरों में आग, 36 मवेशी जल मरे

Fri, 15 Apr 2016 12:27 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Fri, 15 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Nineteen houses on fire, 36 dead cattle burnt
छत गिरने के बाद जमीन पर पड़ीं जली हुई धन्नी। - फोटो : amar ujala
तालग्राम के बेहटा गांव में गुरुवार दोपहर लगी भीषण आग में 19 घर जल गए। 36 मवेशी भी जल मरे। आग बुझाने के प्रयास में दो ग्रामीण झुलस गए। फायरब्रिगेड व हाईवे के टैंकरों की मदद से चार घंटे बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निकांड में लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। बेहटा गांव के शिवकुमार त्रिपाठी के यहां दुर्गा मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें पूरे गांव के लोग शामिल थे।
विज्ञापन


इसी दौरान बाथम मोहल्ले में सुरेंद्र पुत्र सरमन के मकान के पीछे अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण फैली आग ने देखते-देखते आसपास के घरों को भी चपेट में ले लिया। लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर आए थानाध्यक्ष मो. अनवर अहमद भी फायरब्रिगेड व गांववालों के साथ आग बुझाने में जुटे रहे। हाईवे के पांच टैंकरों से भी पानी लिया गया। चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ सकी।
विज्ञापन


अग्निकांड में श्रीपाल, मनोज, प्रमोद, सरमन, सुरेंद्र, रामविलास, श्रीकृष्ण, दिलीप सिंह, प्रेम नरायन, शिवकुमारी, बलवीर, कैलाश, शिवशंकर, ओमपाल, कृपा, रघुवीर, रमाकांत, ओमप्रकाश, बाबूराम के घरों में नगदी-जेवर, अनाज, बाइकें, साइकिलें आदि सामान जल गया। ग्रामीणों ने बताया कि 36 मवेशी भी जल मरे। आग बुझाने की कोशिश के दौरान ग्रामीण श्रीपाल (55) और श्रीकृष्ण (58) झुलस गए। निजी चिकित्सक के यहां इनका इलाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। एसडीएम महेश प्रसाद का कहना है कि क्षति के आंकलन के लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में कानूनगो गया प्रसाद, क्षेत्रीय लेखपाल भारत सिंह को लगाया गया है। इसी के बाद मुआवजे की कार्यवाही की जाएगी। पीड़ितों को मदद के इंतजाम किए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed