{"_id":"5845ae104f1c1be4594481a7","slug":"municipal-employee-dub-cut-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":" पालिका कर्मचारी की टकोरे से काटकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पालिका कर्मचारी की टकोरे से काटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
टिकोरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलात्कार के मामले में समझौता नहीं करने पर नगर पालिका कर्मी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मोहल्ले के ही पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के मोहल्ला शेखाना निवासी रामू (40) पुत्र मुंशी नगर पालिका में सफाई कर्मी था। रविवार शाम 5.30 बजे वह हाथ में टकोरा लेकर मोहल्ले से पुलिस लाइन रोड पर लकड़ी काटने के लिए निकला था,लेकिन देररात तक नहीं लौटा । इस पर उसकी पत्नी गीता ने खोजबीन शुरू की। सुबह मोहल्ले से पुलिस लाइन जाने वाले मार्ग पर रामू का शव मिला। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर एसपी दिनेश कुमार पी भी मय फोर्स मौके पर पहुं्ची। इस दौरानघटना स्थल पर मृतक का टकोरा भी बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस की मानें तो जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि हत्या से पहले रामू को कार से टक्कर मारी गई। इसके बाद घसीटते हुए करीब 25 मीटर तक ले जाया गया। बाद में टकोरे से पैर, सिर, हाथ, पीठ में कई वार किए। इससे उसका एक कान भी कटकर गिर गया। एसपी ने मृतक की पत्नी को अकेले में बुलाकर पूछताछ की। मृतक की पत्नी गीता देवी की तहरीर पर मोहल्ले के ही मोहसीन, जैनुल, आसिफ, इग्नूल, जियाउद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा चल रहा है। वे जबरन सुलह कराना चाहते थे। मना करने पर आरोपिोयं ने धमकी दी थी और फिर उसके पति की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन