फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   More arrests in the killing of a fellow escapee

मोर की हत्या में एक गिरफ्तार, साथी फरार

Mon, 15 Aug 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Mon, 15 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
More arrests in the killing of a fellow escapee
माोर - फोटो : अमर उजाला
प्रेमपुर चौकी अंतर्गत ग्राम राम खेड़ा में शिकारियों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या कर दी। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने एक शिकारी को दबोच लिया। जबकि उसका एक अन्य साथी भाग जाने में सफल रहा। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रविवार की दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे दो शिकारियों ने ग्राम रामखेड़ा में अमर सिंह के खेत के पास राष्ट्रीय पक्षी मोर की गुलेल से हत्या कर दी। शिकारियों द्वारा घटना को अंजाम देते ग्रामीणों ने देख लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मामले की पुलिस को सूचना कर उनका पीछा किया। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने एक शिकारी को दबोच लिया। पकड़ा गया शिकारी जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद स्थित ग्राम रावीपुर निवासी विशाल पुत्र सुरेश कंजड़ है। उसने भागे हुए अपने साथी का नाम बृजेश कंजड़ पुत्र भूरे कंजड़ बताया। इस मामले में ग्राम रामखेड़ा निवासी सहवीर पुत्र पूरनलाल ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed