{"_id":"61080cb9e8f16218a00ff8be","slug":"misdeed-with-five-year-old-girl-in-kannauj-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में मासूम से दरिंदगी: टॉफी का लालच देकर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, घर के बाहर खेलते समय ले गया था आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कन्नौज में मासूम से दरिंदगी: टॉफी का लालच देकर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, घर के बाहर खेलते समय ले गया था आरोपी
Mon, 02 Aug 2021 08:53 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Aug 2021 08:53 PM IST
सार
नगर के एक मोहल्ले की पांच साल की बच्ची रविवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। मोहल्ले का 30 साल का युवक टॉफी दिलाने के बहाने उसे गली के कोने में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच देकर युवक सुनसान गली में ले गया। यहां उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
नगर के एक मोहल्ले की पांच साल की बच्ची रविवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। मोहल्ले का 30 साल का युवक टॉफी दिलाने के बहाने उसे गली के कोने में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां उसे खोजते हुए गली में पहुंची तो आरोपी भाग निकला।
बच्ची ने मां को आपबीती बताई। सोमवार सुबह बच्ची माता-पिता के साथ कोतवाली पहुंची। यहां पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर दोपहर बाद बच्ची के परिजन उसे लेकर एसपी से मिले। इस संबंध में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन व कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने धुना
मासूम के साथ दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से करने की जानकारी पर आरोपी युवक गुस्से में आ गया। उसने बच्ची के रिश्तेदार को पीटकर घायल कर दिया। तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। वह आरोपी को कोतवाली ले आई।