{"_id":"575ef86d4f1c1bf71211b891","slug":"killing-elderly-man-kept-garden","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग की रखवाली कर रहे अधेड़ की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाग की रखवाली कर रहे अधेड़ की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
मर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाग में आम की रखवाली कर रहे अधेड़ की रविवार देर रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। सुबह बेटे के पहुंचे पर वारदात का पता चला। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देर शाम तक परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।
नगर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी शमीनूर उर्फ टीटी (50) पुत्र साबिर नगर के लाड़पुर गांव स्थित हाजीतौला के बाग में आम की रखवाली करता था। रविवार रात शमीनूर की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
सोमवार सुबह शमीनूर का पुत्र रहमान जब खाना लेकर बाग पहुंचा तो शव बाग में पड़ा पाया गया। पुत्र की चीख सुन खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे हल्का चौकी इंचार्ज तारकनाथ ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कोतवाल अशोक धर पांडेय ने घटना के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की है। देर शाम नगर पंचायत चेयरमैन वसीम अहमद, मानवाधिकार तौफीक हुसैन, आदि लोगों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना बंधाते हए शासन से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है।