{"_id":"590a1f694f1c1b6e50441d82","slug":"kerosene-put-pregnant-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसिन डाल गर्भवती ने लगाई आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केरोसिन डाल गर्भवती ने लगाई आग
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 03 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
fire
क्षेत्र के ग्राम खोजीपुर में गर्भवती ने किसी बात से क्षुब्ध होकर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला, देवर की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से कुछ दिन पहले आई थी।
विज्ञापन
ग्राम खोजीपुर निवासी मुकेश कठेरिया अपनी पत्नी आरती (24) के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। मुकेश ने बताया कि 12 मई को उसके भाई अखिलेश की बारात जानी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। उसकी पत्नी कुछ दिन पहले ही दिल्ली से गांव लौटी थी और वह बुधवार की सुबह ही गांव पहुंचा। दोपहर को उसकी पत्नी ने किसी बात से क्षुब्ध होकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसकी चीखपुकार सुन घर के बाहर बैठे परिजन दौड़ पड़े। किसी तरह उसके शरीर से आग बुझाई गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मुकेश ने बताया कि उसकी पत्नी दो माह की गर्भवती भी थी। वहीं परिजन भी परेशान थे कि आखिर आरती ने किस बात पर इतना बड़ा कदम उठा लिया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को अभी तक किसी ने इस तरह की घटना की सूचना नहीं दी है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन