फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj, beaten and killed workers

कन्नौज में मजदूर को पीटकर मार डाला

Sat, 31 Dec 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Sat, 31 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Kannauj, beaten and killed workers
dead body
ठठिया थाने के जैनपुर गांव के कारखाने में धान की कुटाई के दौरान हुए विवाद में एक मजूदर को पीट दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पड़ोसी गांव के पिता-पुत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। जैनपुर गांव निवासी सुशील उर्फ विष्णु दोहरे पुत्र शंकर लाल चार महीने से गांव के ही शफीक पुत्र अब्दुल गनी के कारखाने पर काम करता था। बृहस्पतिवार दोपहर निकट के गांव मियांपुर का अंकित यादव पुत्र कमल यादव धान कुटाने के लिए आया। धान कुटाई के दौरान चावल में भूसी आ जाने पर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इस पर अंकित ने सुशील की लात घूंसों से पिटाई कर दी। सुशील के पेट में गंभीर चोटें आईं। बाद में अंकित के पिता कमल ने भी सुशील से गालीगलौज की। लोगों की सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सुशील के परिवार में भाई के अलावा कोई नहीं है। इससे वह दर्द से कराहते हुए घर पर ही पड़ा रहा।
विज्ञापन


रात में भाई वीरेंद्र आया तो सुशील ने पूरी घटना बताई। शुक्रवार सुबह वीरेंद्र उसको अस्पताल ले जा रहा था, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। थाना प्रभारी को भी सूचना दी। करीब चार घंटे बाद मौके पर आई पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वीरेंद्र ने अंकित यादव और उसके पिता कमल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed