फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Julie opened the secret of murder

जूली ने खोला हत्या का राज

Sat, 27 Dec 2014 11:53 PM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
Julie opened the secret of murder
विगत दिनों खोजीपुर बंबा के पास हुई महिला की हत्या का राज उसकी बेटी ने खोल दिया। घटना के दिन बालिका भी मरणासन्न हालत में मिली थी। लेकिन बालिका जूली ने जिंदगी की जंग जीत ली और अपनी मां की हत्या की गुत्थी सुलझाई। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

 
घटना 30 नवबंर की थी। नगर से पांच किमी दूर खोजीपुर बंबा के पास अरहर के खेत में एक महिला का शव मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। उससे करीब दस कदम की दूरी पर बालिका जूली मरणासन्न अवस्था में पड़ी थी।
विज्ञापन


जूली की हालत देखकर यह नहीं कहा जा सकता था कि वह बचेगी, लेकिन करीब एक माह हैलट में इलाज के बाद अब वह स्वस्थ हो रही है। शुरुआत में पुलिस के पास शिनाख्त के नाम पर सिर्फ इतना था कि महिला के हाथ पर मंजू देवी गुदा था। अब जूली ने पुलिस को पूरी कहानी बताई है। मंजू देवी उसकी मां थी। वह बरेली के भीतरगांव की निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान समय में वह दिल्ली में रह रही थी। वहां से उसे हत्या के इरादे से नगर लाया गया और खोजीपुर बंबा की सूनसान सड़क पर वारदात को अंजाम दिया गया। जूली जान बचाने के लिए भागी थी। तभी हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से वार किया। इस बारे में कोतवाल सीएल वर्मा का कहना है कि जूली ने वारदात की पूरी गुत्थी सुलझा दी है।


 पुलिस टीम हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या अवैध संबंधों को लेकर हुई है। वह काफी समय से अपने पति के साथ नहीं रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed