फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   FIR registered against six people, including a young woman and a village head, in connection with a youth's suicide.

Banda News: युवक की खुदकुशी के मामले में युवती, प्रधान समेत छह पर प्राथमिकी

Mon, 19 Oct 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against six people, including a young woman and a village head, in connection with a youth's suicide.
बांदा। फतेहगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी आशीष (24) की ट्रेन से कटकर मौत के मामले में परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश रहा। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजन और ग्रामीणों ने उसे रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। उधर, मृतक के पिता की तहरीर पर युवती, ग्राम प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने, धमकी देने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मृतक के पिता रमेश कुमार सविता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि युवती, उसके परिजन, प्रधान और अन्य उनके बेटे आशीष को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे थे। आरोप है कि उससे चार लाख रुपये की मांग की गई। गाली-गलौज और प्रताड़ना के साथ धमकियां देकर उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि आशीष ने जान देने से पहले सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने आरोप लगाया था कि गांव की एक युवती उस पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है, जबकि घटना वाले दिन वह गांव में मौजूद नहीं था। उसने चार लाख रुपये मांगे जाने की बात भी लिखी थी। आशीष के मुताबिक, उसने ग्राम प्रधान से भी गुहार लगाई थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगंज थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी युवती समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच चल रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed