फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ABVP activists accused of assault; two youths injured

Mandi News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप, दो युवक घायल

Mon, 19 Oct 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
ABVP activists accused of assault; two youths injured
रास्ता रोकने और पत्थर मारने का लगाया आरोप, युवती से भी धक्का-मुक्की का आरोप
विज्ञापन

डिजिटल पर न चलाएं....
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी परिसर में प्रोफेसर से मिलकर लौट रहे युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कुछ लोगों पर रास्ता रोककर पत्थरों से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में दो युवकों को चोटें आई हैं। जबकि एक युवती के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की किए जाने की शिकायत है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सरकाघाट तहसील के बकारटा गांव निवासी रित्विक ने शिकायत दी है कि वह बीते शनिवार को अपने तीन साथियों के साथ पारिवारिक रिश्ते में लगने वाली महिला प्रोफेसर से मिलने वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी परिसर गया था। शिकायत के मुताबिक, शाम करीब छह बजे उनसे मिलकर लौटते समय एबीवीपी से जुड़े कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। रित्विक ने शिकायत में अमित ठाकुर और बीनू की पहचान होने की बात कही है। आरोप है कि उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने भी पत्थर उठाकर मारपीट की, जिससे रित्विक के सिर पर चोटें आईं और उसके साथी सन्नी को भी चोट लगी। वहीं, सोनिया के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया गया है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed