{"_id":"6ad51a007676527d2004cfe1","slug":"accused-released-on-bail-return-to-the-business-of-chitta-synthetic-drugs-mandi-news-c-90-1-ssml1045-218319-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जमानत पर छूटे, फिर चिट्टे के कारोबार में जुटे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जमानत पर छूटे, फिर चिट्टे के कारोबार में जुटे आरोपी
विज्ञापन
7.49 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े युवकों पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं केस,
तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नशे के मामलों में पहले भी कानूनी कार्रवाई का सामना कर चुके तीन युवक फिर पुलिस के शिकंजे में हैं। जमानत पर बाहर आने के बाद भी उनके कथित तौर पर नशे के कारोबार में सक्रिय रहने की जानकारी सामने आई है। जोगिंद्रनगर पुलिस ने शनिवार देर रात सरकाघाट सड़क पर मसोली के समीप कार सवार तीन युवकों को 7.49 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अब उनके पुराने मामलों की पड़ताल के साथ नशे की सप्लाई के नेटवर्क को खंगाल रही है।
आरोपियों की पहचान आयुष अवस्थी (25) निवासी बालकरूपी, रोहित शर्मा (36) निवासी मकैडना और निखिल ठाकुर (25) निवासी ढेलू, जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है। मामले में एक आरोपी के पिता के पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने की बात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें कुछ मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इसके कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हैं।