{"_id":"56eeeb8a4f1c1bcc26f152df","slug":"jhrkhuranon-fifty-thousand-robbed-the-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने व्यापारी से पचास हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानों ने व्यापारी से पचास हजार लूटे
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
जहरखुरानी का शिकार युवक संजय शाक्य।
- फोटो : amau ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से सकरावा लौट रहे व्यापारी से जहरखुरानों ने पचास हजार रुपये, मोबाइल और अन्य कीमती सामान लूट लिया। रविवार सुबह रोडवेज बस बेहोशी की हालत में एक व्यापारी को सड़क किनारे उतार कर चली गई। आस-पड़ोस के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सकरावा निवासी नाथूराम का बेटा संजय शाक्य दिल्ली में कपड़े का कारोबार करता है। होली के त्यौहार पर वह घर लौट रहा था। दिल्ली से गांव आने के लिए वह रोडवेज बस पर सवार हुआ।
रास्ते में जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और फिर उसके पास से 50 हजार रुपये समेत मोबाइल और अन्य कीमती सामान लूट लिया। रविवार की सुबह सौरिख तिराहा पर रोडवेज बस उसे उतारकर चली गई।
बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़े व्यक्ति को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी तरह उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। होश में आने पर उसने अपने नाम पता बताया। तब उसके परिजनों को सूचना दी गई। कुछ ही देर बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। तब उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।