फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jhrkhurani with youth coming from Delhi

दिल्ली से आ रहे युवक के साथ जहरखुरानी

Thu, 17 Mar 2016 12:02 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Thu, 17 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Jhrkhurani with youth coming from Delhi
घटना का शिकार युवक प्रवीण। - फोटो : amau ujala
दिल्ली से तालग्राम आ रहे युवक को रोडवेज बस में जहरखुरानों ने शिकार बनाते हुए दस हजार रुपये, मोबाइल और कपड़े लूट लिए। बुधवार सुबह बस के परिचालक ने युवक को बेहोशी की अवस्था में राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। होश में आने पर उसने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


तालग्राम थाना क्षेत्र के त्योर गांव का निवासी प्रवीण कुमार दोहरे (25) पुत्र इतवारी लाल गुड़गांव के मानेश्वर में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। होली पर छुट्टी लेकर गांव आ रहा था। मंगलवार रात आठ बजे वह दिल्ली बस अड्डे से सौरिख-दिल्ली रोडवेज बस पर सवार हुआ।
विज्ञापन


प्रवीण के मुताबिक अलीगढ़ के पास उसे सीट पर बैठी सवारियों ने भोजन में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गया। उसके पास मौजूद दस हजार रुपये, एंड्राएड मोबाइल, एटीएम कार्ड और कपड़ों से भरा बैग बदमाश फरार हो गए। मेडिकल कालेज के सीएमएस डाक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि प्रवीन को बस के परिचालक जितेंद्र सिंह पुत्र रमेंश सिंह ने सुबह 6:30 पर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। चिकित्सकों के उपचार के बाद युवक को होश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होश में आने पर उसने अपने पते की जानकारी दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मेडिकल कालेज पहुंच गई। पिछले दस दिन में जहरखुरानी गिरोह के शिकार होकर चार युवक मेडिकल कालेज में भर्ती हो चुके हैं। इन सभी के साथ अलीगढ़ व दिल्ली के मध्य घटनाएं हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed