फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jewelry businessman missing in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में सराफा व्यवसायी लापता

Wed, 25 Jan 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 25 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jewelry businessman missing in suspicious circumstances
crime

कस्बे के प्रमुख सराफा व्यवसायी कृपाल सिंह सोनी (33) पुत्र रघुनंदन स्वर्णकार निवासी मोहल्ला मंडी बाजार तिर्वा मंगलवार सुबह 10 बजे से लापता हैं। परिजनों ने कोतवाली मेें प्रार्थना पत्र देकर उनके अपहरण की आशंका जताई है। कोतवाली पुलिस ने उनके प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला है। उधर, अपहरण की आशंका जताते हुए सर्राफा व्यापारियों ने बुधवार को करीब तीन घंटे बाजार बंद रखा। पुलिस के आश्वासन के बाद सराफा व्यापारी माने और उन्होंने बाजार खोला। लापता सराफा व्यवसायी के मोबाइल नंबर को पुलिस ने सर्विलांस पर लगा दिया।

विज्ञापन


 मंडी बाजार मोहल्ले के निवासी कृपाल सोनी की सराफा बाजार में बड़ी दुकान है। उनके बड़े भाई गोपाल सराफ ने बताया कि मंगलवार को सराफा बाजार बंद होने से वह दुकान की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने आवास से सुबह 10 बजे के करीब निकले। इसके बाद उनका कोई पता नही चला। उनका मोबाइल स्विच आफ है। शाम तक घर न लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई। सभी रिश्तेदारियों में भी उनकी तलाश की गई। बुधवार सुबह तक उनका पता न चलने पर कोतवाली पहुंचकर उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया और अपहरण की आशंका जताई है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। परिजनों से बयान लिया। उनके प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरें के फुटेज को भी खंगाला। पुलिस के मुताबिक फुटेज में वह अकेले ही दुकान से निकलते दिखाई दे रहे हैं। उधर, मामले की जानकारी पाकर सराफा व्यापारियों में रोष फैल गया। सभी ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। बाजार बंदी की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही लापता व्यापारी की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीओ तिर्वा अंबरीश भदौरिया ने बताया कि व्यापारी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगवा दिया गया है। तिर्वा कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि दोपहर 12 बजे के करीब लापता व्यवसायी इंदरगढ़ कस्बे के एक सर्राफा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर गए थे। इसके बाद से उनका पता नही चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed