{"_id":"5a1c5ec84f1c1b686a8b6064","slug":"jewelery-crosses-millions-of-women-in-tempo","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो में बैठी युवती के पर्स से लाखों की ज्वैलरी पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो में बैठी युवती के पर्स से लाखों की ज्वैलरी पार
kannauj
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम।
भतीजी की शादी से टेंपो में सवार होकर घर लौटते समय युवती की पर्स से चोरों ने पांच लाख की ज्वैलरी पार कर दी। पर्स से आभूषण गायब देखकर युवती के होश उड़ गए। एसपी के निर्देश पर तालग्राम और गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
तालग्राम थानाक्षेत्र के रोहली गांव निवासी शेर सिंह की सौरिख थानाक्षेत्र के गांव रतीभानपुर में रहने वाली भतीजी प्रीती की शनिवार को शादी थी। इससे शनिवार को शेर सिंह की पत्नी सरला देवी वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची।
रविवार को विदाई के बाद सरला देवी अकेले सोमवार शाम घर लौट रही थी। छिबरामऊ से वह तेराजाकेट के लिए टेंपो में बैठी थी। तभी टेंपो में बैठे शातिर चोरों ने उसकी पर्स से सोने का एक हार, झुमकी, मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, कुंडल, सोने की चार चूड़ियां व चांदी की एक पेटी पार कर दी।
विज्ञापन
टेंपो से उतरने के बाद पैदल घर जाते समय जब उसने पर्स खोल कर देखा तो उसके सारे आभूषण पार थे। इससे उसके होश उड़ गए और यूपी डायल पुलिस को उसने घटना की सूचना दी।
पीड़िता सरला देवी ने तालग्राम थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पर्स में करीब पांच लाख के आभूषण थे, जो टेंपो में सवार चोरों ने पार कर दिए। मामले की जानकारी होने पर एसपी हरीश चंदर ने तालग्राम और गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस को जांच कर चोरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए है।