{"_id":"5a2c2b324f1c1bc9678c0e22","slug":"interstate-two-prize-racket-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय दो इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराज्यीय दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
kannauj
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खुलासा करते एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज।
ट्रक में लदे लाखों के टायर लूटने वाले दो अंतरराज्यीय इनामी बदमाशों को पुलिस ने शनिवार को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश बरेली जनपद के रहने वाले हैं। तीन साल से दोनों फरार थे। पंजाब, मध्यप्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में ये लोग गिरोह के साथ लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे।
अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी के नेतृत्व में छिबरामऊ कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक रविंद्र कुमार वशिष्ट और सर्विलांस सेल की टीम ने शनिवार सुबह छिबरामऊ में फर्रुखाबाद चौराहा पर घेराबंदी कर दी। इस दौरान पुलिस ने तौफीक उर्फ बंबईया पुत्र रफीक अहमद और आरिफ पुत्र मो. शफीक निवासी शेरनगर थाना बहेड़ी जिला बरेली को
दबोच लिया है। पुलिस कार्यालय में खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि 29 जनवरी 2015 को उक्त बदमाशों ने टीसीआई फ्रेंट कंपनी मेरठ के ट्रक को उक्त बदमाशों ने गिरोह के साथ छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के बहवलपुर के पास रोक लिया था।
विज्ञापन
चालक और क्लीनर का बंधक बनाकर ट्रक में लदे करीब 50 लाख के टायरों के साथ ट्रक को लूटकर भाग गए थे। तभी से दोनों बदमाश फरार चल रहे थे। इन पर 15-15 हजार का इनाम भी घोषित था।
इनसेट:-
कई राज्यों में करते थे लूटपाट
कन्नौज। शातिर तौफीक और आरिफ के गिरोह में कुल 16 बदमाश शामिल थे। यह लोग पंजाब के पटियाल और मध्यप्रदेश के शिवुरी, व्यावरा, जबलपुर और उत्तर प्रदेश के जालौन, पीलीभीत, औरैया, मिर्जापुर, आगरा, बरेली समेत कन्नौज व फर्रुखाबाद में चोरियां और वाहनों की लूटपाट करते थे। गिरोह के 14 बदमाशों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि मुख्य सरगना तौफीक और आरिफ तीन साल बाद पुलिस के हाथ लगे है।