Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BA student attacked with a knife in Hasanpur; condition critical

Amroha News: हसनपुर में बीए की छात्रा पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
BA student attacked with a knife in Hasanpur; condition critical
हसनपुर(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में बृहस्पतिवार की रात 10:00 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव के बाहरी छोर पर कालका देवी मंदिर के पास छप्पर नुमा मकान में रहने वाले चंद्रभान की 20 वर्षीय बेटी रोशनी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात करीब 10:00 बजे घर के पास ही खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे एक युवक ने अचानक उस पर चाकू से वार कर दिया। चाकू छात्रा की कमर में जा लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिन्हें देखकर हमलावर भाग गया।
विज्ञापन

परिजनों व ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि अंधेरा होने के कारण वह हमलावर को पहचान नहीं पाई और न ही अभी तक इस हमले के पीछे के स्पष्ट कारणों का पता चल सका है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले फिलहाल अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed