{"_id":"5701637c4f1c1b1829c81148","slug":"in-pursuit-of-fleeing-police-hit","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागने के चक्कर में सिपाही को टक्कर मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भागने के चक्कर में सिपाही को टक्कर मारी
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
घायल सिपाही जयसिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजपुर रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान भागने के प्रयास में बाइक सवार ने सिपाही को टक्कर मार दी। पुलिस ने टक्कर मारने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। घायल सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। रविवार सुबह कोतवाली के एचसीपी मंशाराम के नेतृत्व में ताजपुर रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान ताजपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार को सिपाही जयसिंह ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने रफ्तार बढ़ा दी।
सिपाही बाइक को रुकवाने के लिए सड़क के बीचों-बीच खड़ा हो गया। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसके टक्कर मार दी। इससे सिपाही उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। यह देख दरोगा व अन्य सिपाहियों ने लगुनावरी मोहम्मदाबाद निवासी रघुवीर पुत्र रामप्रकाश को गिरफ्तार किया है। घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया दिया।