फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   husband Sentenced to ten years in dowry

दहेज हत्या में पति को दस साल की सजा

Tue, 26 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Tue, 26 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
husband Sentenced to ten years in dowry
अदालत - फोटो : file
दहेज में चार पहिया वाहन न मिलने पर पत्नी की हत्या कर देने के मामले में एडीजे तृतीय अदालत ने पति को दस साल जेल और दस हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।  शासकीय अधिवक्ता मोहम्मद इदरीश खान ने बताया कि कानपुर देहात के शिवली कोतवाली अंतर्गत गांव दुंधपुर निवासी उदय नारायण ने अपनी पुत्री मनोरमा की शादी 2004 में गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के भुरजानी गांव निवासी राजवीर पुत्र अतर सिंह के साथ की थी।
विज्ञापन


पिता उदय नारायण का आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर 22 मई 2010 की रात उसकी पुत्री मनोरमा की गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में पिता ने पति राजवीर समेत सास राजेश्वरी व सर्वेश के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुनवाई के दौरान सास की मौत हो गई थी। वहीं सर्वेश के खिलाफ कोई साक्ष्य न होने पर उसे चार्जशीट में ही बरी कर दिया गया था। एडीजे तृतीय संजीव तिवारी की कोर्ट में सुनवाई के दौरान राजवीर को दोषी पाया गया। कोर्ट ने राजवीर को 10 साल की सजा व 10 हजार रुपया जुर्माना सुनाया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed