फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   HT line broken by the death of young man

टूटी एचटी लाइन से चिपका युवक, मौत

Fri, 03 Jun 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Fri, 03 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
HT line broken by the death of young man
तो करंट लगने से हुई थी मौत - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के झबरा गांव में टूटी एचटी लाइन से चिपककर एक युवक की मौत हो गई। बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सूचना पर कोतवाली पुलिस व कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बिजली विभाग के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


झबरा गांव निवासी सुनील कुमार वर्मा (22) पुत्र राधेश्याम वर्मा निर्माणाधीन राजकीय पैरा मेडिकल कालेज में मजदूरी करता था। बुधवार रात आठ बजे के करीब वह पैरा मेडिकल से गांव लौट रहा था। उसके साथ गांव के दिलीप कुमार पुत्र पातीराम, संतोष पुत्र रामऔतार थे। अंधेरा होने के कारण रास्ते में पड़ा टूटी एचटी लाइन सुनील को दिखाई नहीं दी। जैसे ही उसका पैर तार पर पड़ा, वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद करा दी। करंट से युवक की मौत की घटना से गुरुवार सुबह ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आसपास गांव के सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पाकर जिला पंचायत सदस्य रामबाबू वर्मा, कोतवाली प्रभारी आरपी पांडेय, एसएसआई राघवन कुमार सहित भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण बिजली विभाग से मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने किसी तरह से ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली में राधेश्याम वर्मा पुत्र गयाप्रसाद ने विद्युत विभाग के स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर जिला पंचायत सदस्य ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed