फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Honor Killing's Deep Doubts

आनर किलिंग का गहराया शक

Wed, 29 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 29 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Honor Killing's Deep Doubts
लालपुर गांव में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

रेल पटरी पर प्रेमी युगल की मर्डर मिस्ट्री 24 घंटे बाद भी उलझी हुई है। आरोपी की पत्नी ने परिजनों पर ही प्रेमी युगल की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस भी ऑनर किलिंग की घटना से इनकार नहीं कर रही है। पुलिस के सवालों का जवाब मृतकों के परिजन नहीं दे पा रहे हैं।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह कानपुर-फर्रुखाबाद रेलवे ट्रैक पर शिवांजलि और कन्हैया के शव मिले थे। जांच के दौरान मामला प्रेम प्रसंग का निकला तो पुलिस हत्या के कारणों की वजह तलाशने में जुट गई है। आरोपियों के घरों से सभी पुरुष फरार चल रहे हैं। आरोपी सुरेंद्र की पत्नी संध्या का कहना है कि दोनों परिवारों से पुराना विवाद चल रहा है। घटना के दिन पति घर पर थे। लड़की और लड़के वालों ने ही अपने बच्चों की हत्या कराई है। पुलिस जांच करेगी को घटना का खुलासा हो जाएगा। दूसरे घर पर मौजूद आरोपी अवनीश की पुत्री शिवानी का कहना है कि घटना के समय पापा घर पर थे।
विज्ञापन


मंगलवार को जांच को पहुंचे नौरगंपुर चौकी प्रभारी दरोगा हरि सिंह राजपूत ने बताया कि जांच की जा रही है। कुछ तथ्य हाथ लगे हैं। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
इस संबंध में एसएसआई नवीन कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। पूरे मामले की गहनता से जांच होगी। किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र ने गोली मारने की दी थी धमकी
गुगरापुर। कप्तान सिंह का कहना है कि सुरेंद्र उससे पुरानी रंजिश मानता है। तीन दिन पहले भी उसने जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं, कप्तान की पत्नी देवकी ने बताया कि रात में सुरेंद्र उसकी नातिन को उठा ले गया था। लेकिन देवकी ने शोर क्यों नहीं मचाया यह पूूछने पर वह खामोश हो गई।

किसने डिलीट किए मोबाइल से नंबर
गुगरापुर। कन्हैया की हत्या करने के पहले उसके मोबाइल के सभी नंबर किसने डिलीट किए हैं। यह बात पुलिस के जेहन में नहीं उतर रही है।

बउवनपुरवा की ओर इशारा क्यों
गुगरापुर। डबल मर्डर की गुत्थी सुलझाने में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सूत्रों की माने तो आरोपी सुरेंद्र की पत्नी संध्या का मायका बउवनपुरवा में है। यहीं पर मृतका शिवांजलि के रिश्तेदार भी रहते हैं। चर्चा है कि वारदात के दिन इस गांव के कुछ लोग भी देखे गए थे। फिलहाल चर्चा में कितनी सत्यता है यह पुलिस की जांच में खुलेगा।

पहले मौत की हद तक तड़पाया, फिर सिर पर वार कर हत्या की
कन्नौज। प्रेमी युगल के शरीर पर मिले चोट के निशान प्रेमियों को दी गई प्रताड़ना बयां कर रहे हैं। कन्हैया व शिवांजलि को बेरहमी से पीटा गया था। इसके बाद उनके सिर पर किसी धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। सोमवार की देर शाम कड़ी सुरक्षा के बीच डा. रवि तिवारी व डा. विपिन कुमार के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।  फोरेसिंक टीम ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी तैयार की। चिकित्सकों के अनुसार पहले शिवांजलि और कन्हई को लाठी-डंडों से पीटा गया। हाथों और पैरों के अलावा पीट पर कई डंडों के निशान पाए गए, जबकि सिर पर कुल्हाड़ी के प्रहारों से मौत हुई है।


दो सगे भाइयों को पुलिस ने लिया हिरासत में
गुरसहायगंज। प्रेमी युगल की हत्या के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी दिनेश वर्मा के पुत्र कन्हैयालाल और गांव के ही युवती शिवांजलि के शव सोमवार को ग्राम मलिकपुर रेलवे लाइन के किनारे मिले थे। हत्या कर इनके शव यहां पर फेंके गए थे। पांच के खिलाफ अपहरण कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले के खुलासे में कोतवाली पुलिस के साथ ही सर्विलांस टीम व स्वाट टीम को भी लगाया गया है। सर्विलांस टीम ने मृतक की काल डिटेल को खंगाला तो करीब पंद्रह दिन पूर्व ग्राम अंबरपुर्वा निवासी युवक से हुई वार्ता के बाद पुलिस ने युवक और उसके बड़े भाई को हिरासत में लिया है। युवक ने बताया कि मृतक डीजे टेंट, लाइट आदि का काम करता था और उसका मृतक की दुकान पर आना-जाना था। अप्रैल में एक शादी समारोह के लिए डीजे बुक कराने के लिए उससे फोन पर वार्ता की थी। वहीं मामले में पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed