फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Harsh firing injures father of father, father injured

हर्ष फायरिंग में दुल्हन के पिता को लगी गोली, घायल

Sat, 05 May 2018 12:03 AM IST
kannauj
kannauj Updated Sat, 05 May 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के एक गेस्ट हाउस में जयमाल के समय हर्ष फायरिंग में गोली दुल्हन के पिता की पीठ में जा धंसी। वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। घायल को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें परिजन बरेली ले गए। हादसा होते ही गेस्ट हाउस में भगदड़ मच गई। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की तलाश की जा रही है। बाद में शादी कराई गई। सुबह दुल्हन की विदा हो गई।
विज्ञापन

 नगर के गुड़ मंडी निवासी सुधीर गुप्ता के पुत्र शुभम गुप्ता की शादी जनपद पीलीभीत के ग्राम गुलरिया भूपसिंह निवासी श्याम सुंदर गुप्ता की पुत्री कीर्ति गुप्ता के साथ तय हुई थी। गुरुवार को लड़की पक्ष के लोग नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित कनक गेस्ट हाउस में आ गए। रात करीब 12 बजे जयमाला कार्यक्त्रस्म चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी, एक गोली वहां खड़े दुल्हन कीर्ति के पिता श्याम सुंदर गुप्ता की पीठ में जा लगी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। यह देख भगदड़ मच गई। लोग घायल को सौ शैय्या अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बरेली रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची और काफी देर तक मामले की छानबीन में जुटी रही। मंडी समिति चौकी प्रभारी संतोष कुमार दुबे ने कनक गेस्ट हाउस के मालिक नितिन कुमार गुप्ता निवासी पीपल वाली गली और गोली चलाने वाले युवक श्याम कुमार बाथम पुत्र राम सरोवर बाथम निवासी सुभाष नगर छिबरामऊ के साथ ही दूल्हे के पिता सुधीर गुप्ता और पुष्पेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। क्षेत्राधिकारी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि हर्ष फायरिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि इस तरह की कहीं घटना पाई जाती है, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट.........
नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं
छिबरामऊ। कोर्ट ने हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बाद भी हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। आयेदिन इस तरह की घटनाएं कहीं ना कहीं देखने और सुनने को मिल जाती हैं। गुरुवार की रात भी नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित कनक गेस्ट हाउस में भी जयमाल के समय हुई हर्ष फायरिंग में गोली दुल्हन के पिता को लगी। इसके अलावा भी हर्ष फायरिंग की घटनाएं क्षेत्र में और भी कई जगह हो चुकी हैं, लेकिन कोतवाली पुलिस इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............................
नोट-हर्ष फायरिंग की खबर से संबंधित फोटो परिचय......
फोटो    04सीएचबीपी60- कनक गेस्ट हाउस जहां हर्ष फायरिंग की घटना हुई।
फोटो    04सीएचबीपी61- लोगों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।
फोटो    04सीएचबीपी62- खोखा कारतूस की तलाश करती कोतवाली पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed