फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Groom beaten, denied the girl's marriage

दूल्हा पिटा, लड़की का निकाह से इनकार

Mon, 16 May 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Mon, 16 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Groom beaten, denied the girl's marriage
पाकिस्तानी महिला के लेख ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी - फोटो : BBC
तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में कोतवाली गुरसहायगंज से आई बारात में नाच-गाने को लेकर बाराती व जनाती पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दूल्हे की जमकर पिटाई हुई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग चुटहिल हो गए। झगड़े के चलते लड़की ने निकाह से इंकार कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रविवार को गांव के एक व्यक्ति के घर गुरसहायगंज के एक गांव से बारात आई। बारात की आवभगत में लड़की पक्ष के सभी लोग जोर-शोर की तैयारी से जुटे हुए  थे।
विज्ञापन


निकरौसी के दौरान बैंड-बाजे के साथ बाराती नाच रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर जनाती व बाराती दोनों पक्ष भिड़ गए। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लात-घूसें चलने लगे। फिर देखते ही देखते ईंट-पत्थर भी चलने लगे। मारपीट पर पथराव से सहमे लोगों ने अपने घर के दरवाजे बंद कर लिए। इस दौरान लोगों ने घोड़ी पर सवार दूल्हे कोे उतार लिया व उसकी भी जमकर पिटाई की। इस बीच आए हुए बाराती मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


झगड़े की बात सुनकर लड़की ने निकाह करने से इंकार कर दिया। खबर लिखे जाने तक निकाह नहीं हुआ था। लड़की परिवारीजनों के समझाने के बावजूद निकाह से मना करती रही। मारपीट में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे मौजूद लोग निजी वाहन से निजी डाक्टर के यहां ले गए। मौके पर पहुंचे एसओ मोहम्मद अनवर अहमद का कहना है कि अभी तक उन्हें किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed