{"_id":"581e24d54f1c1bc132439514","slug":"four-arrested-in-haryana-with-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की शराब के साथ चार गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा की शराब के साथ चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ एसटीएफ ने सदर कोतवाली पुलिस के साथ हरदोई रोड सीमा के पास हरियाणा से लाई गई लाखों रुपये की अवैध शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीएम में धान की भूसी के नीच दारू की पेटियां लादकर ला रहे थे। उनके पास से स्कार्पियो के साथ चालीस हजार रुपये भी मिले हैं।
विज्ञापन
एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक अंजनी कुमार तिवारी को सूचना मिली कि कुछ लोग हरियाणा की शराब लाकर कन्नौज, हरदोई, औरैया सहित र्कई अन्य जनपदों में बिक्री करते हैं। शुक्रवार की रात सूचना मिली की एक डीसीएम पर हरियाणा की शराब लादकर हरदोई बेचने के लिए ले जाई जा रही है। वह कन्नौज कोतवाली प्रभारी आलोक सिंह यादव के साथ टीम के साथ महादेवी घाट हरदोई रोड पर पहुंच गए। शुक्रवार रात दो बजे के करीब एक स्कार्पियो व एक डीएम हरदोई की ओर जाता दिखा।
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी कर उसमें सवार औरैया जनपद के थाना बेला गांव गैली निवासी दीपक कुमार पुत्र अमर सिंह, हरदोई जनपद के मोहल्ला अस्थौली निवासी लल्लन सिंह पुत्र शिवमंगल सिंह, हरदोई जनपद के थाना बिलग्राम के गांव परसौला निवासी बृजेश सिंह पुत्र रमेश सिंह के अलावा इसी जनपद के थाना बिलग्राम गांव सढ़ियापुर निवासी भानुप्रताप सिंह पुत्र शेरसिंह को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान डीसीएम में हरियाणा मार्का व्हिस्की की 550 पेटी क्वार्टर, 147 बोतल के अलावा 40 हजार रुपये नगद और फर्जी कागजात बरामद किए। मामले में एसटीएफ के निरीक्षक अंजनी कुमार तिवारी ने सभी के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हरियाणा ब्रांड की शराब यूपी में दोगुनी कीमत पर बेची जाती है। इसी लिए शराब माफिया हरियाणा से शराब लाकर यहां बेच लाभ कमाते हैं। उक्त युवक आसपास जनपदों में हरियाणा की शराब सप्लाई करते हैं।