फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Five arrested in Skrawa organically

सकरावा में हुए बवाल में पांच गिरफ्तार

Thu, 11 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Thu, 11 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Five arrested in Skrawa organically
Firing
ग्राम सकरावा में मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमीन पर कब्जे के लिए पथराव और फायरिंग के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।  उधर, सकरावा चौकी इंचार्ज ने बवाल से जुड़े दोनों पक्षों के 27 लोगों को नामजद करते हुए 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक आरोपी के पास से एक बंदूक व तीन कारतूस भी बरामद किए है। सकरावा में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार की सुबह जमकर बवाल हुआ था।
विज्ञापन


दोनों पक्षों की ओर से पथराव और फायरिंग से गांव में भय और दहशत फैल गई थी। एसपी समेत जिले के कई आला अफसर मौके पर पहुंचे थे। कई थानों का फोर्स और पीएसी बल को गांव में तैनात किया गया था। इस मामले में सकरावा के मोहल्ला किला निवासी अरविंद पुत्र तुलाराम ने गांव के ही 13 लोगों को नामजद करते हुए 15 अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर सकरावा चौकी इंचार्ज ओमकार सिंह ने भी अपनी तरफ से दोनों पक्षों के 27 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इसमें गांव के कबीर, राशिद अली, सदाकत, गफ्फार, फिरोज, रहीशू, बबलू, नहीद, मैराज अली, नाजिर अली, महफूज, भूरा, इमरान, मुन्नू तथा दूसरे पक्ष के तुलाराम, अरविंद, नरेंद्र उर्फ कल्लू, छोटू, सुरेंद्र, संजीव, संतोष, कौशल, दिनेश, प्रमोद, सर्वेश, ब्रजलाल व विजयबहादुर समेत 40 अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने इस मामले के आरोपी मुफीद खां पुत्र सफीद खां, अफसर पुत्र जब्बार अली, नीलू पुत्र सत्तार अली तथा एसएसआई महेंद्र सिंह गौतम ने मिर्जापुर पुल से अरविंद पुत्र तुलाराम व उसके भाई नरेंद्र को एक बंदूक व तीन कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed