{"_id":"57c091494f1c1bb57ed4f527","slug":"firing-and-stone-pelting-in-old-enmity-in-kankarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में फायरिंग और पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में फायरिंग और पथराव
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम कांकरपुर में पुरानी रंजिश को लेकर बढ़े विवाद ने तूल पकड़ लिया। गालीगलौज के बाद पथराव और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। मारपीट और पथराव में पूर्व प्रधान की पुत्री समेत चार लोग घायल हो गए। इस मामले में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी से रेफर कर दिया गया है। ग्राम कांकरपुर में शुक्रवार दोपहर उस समय भगदड़ मच गई।
जब कुछ लोगों ने पथराव के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही लोग जान बचाकर भाग खड़े हुए। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पथराव फायरिंग और मारपीट में पूर्व प्रधान शेर सिंह यादव की पुत्री पूनम (18), सुरेंद्र सिंह की पत्नी गुड़िया, जितेंद्र सिंह पुत्र जमादार सिंह व कर्रू पुत्र चतुर सिंह घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख जितेंद्र, कर्रू और पूनम को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।
इस मामले में घायल जितेंद्र सिंह ने गांव के कुलदीप व प्रदीप पुत्रगण सर्वेश यादव, आधार उर्फ शीलेंद्र पुत्र रामप्रकाश, अखिलेश पुत्र ज्ञान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उक्त लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज के साथ धारदार हथियारों चाकू और लाठी से हमला बोल दिया। उक्त लोगों ने पथराव के साथ जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास का कहना है कि मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। मामले की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना की जा रही है।