{"_id":"59ece4334f1c1b6e548b868a","slug":"fauji-kills-the-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी ने किसान को फावड़ा मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी ने किसान को फावड़ा मारा
kannauj
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
farmer demo pic
तालग्राम। थाना क्षेत्र के नगला चौबे में धान की फसल खराब करने का उलाहना देने पर फौजी ने अपने बेटे के साथ किसान पर फावड़े से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को 100 डायल पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज तिर्वा रिफर कर दिया गया।
चौबे नगला निवासी शिव प्रकाश शर्मा पुत्र रामसेवक शर्मा ने अपने गांव के फौजी संजय पाठक पुत्र मातादीन, धनंजय पुत्र संजय के खिलाफ दी तहरीर में बताया कि संजय फतेहगढ़ में सेना में नौकरी करता है। शनिवार को वह गांव आए और खेत पर पानी लगाते समय उसकी धान की तैयार खड़ी फसल में पानी भर दिया।
रविवार दस बजे जब उलाहना दिया तो पिता-पुत्र ने उस पर फावडे़ से हमला बोल दिया। शोर सुनकर गांव के लोग दौडे़ तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। मौके पर पहुची यूपी 100 पुलिस ने तालग्राम भर्ती कराया। जहां से डा. केएन कटियार ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।