फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer found dead in the toilet

शौचालय में मृत मिला किसान

Mon, 16 May 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Mon, 16 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farmer found dead in the toilet
मृत शरीर - फोटो : demo pic
थाना तालग्राम के खबरामऊ गांव में खेत से लौटे अधेड़ किसान का शव  घर के बाहर बने शौचालय में पड़ा पाया गया। मृतक के पुत्रों ने मामले की जानकारी पुलिस को सूचना दी। तालग्राम थाने पहुंचे कौशलेंद्र, मंगली, शैलेंद्र व अर्जुन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता रामबाबू (55) रविवार सुबह खेत पर काम करने चले गए थे। देर शाम जब वह घर लौटे तो कुछ परेशान दिखाई दिए। पूछने पर उन्होंने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


फिर वे शौच करने चले गए और कई घंटे तक बाहर नहीं निकले। इसके बाद उन्होंने आवाज दी पर अंदर से कोई आहट नहीं मिली। इस पर उन्होेंने शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया तो देखा पिता अंदर मृत पड़े है। पिता की मौत से आहत पुत्रों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में तालग्राम थानाध्यक्ष अनवार अहमद ने बताया कि अभी तक किसी ने लिखित सूचना नहीं दी है।सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed