फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   drunkerr's rampage in Emergency

इमरजेंसी में शराबी का हंगामा

Wed, 18 May 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Wed, 18 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
drunkerr's rampage in Emergency
शराबी मरीज की पिटाई से घायल जिला अस्पताल का वार्ड ब्वाय व्यथा बताता हुआ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शराबी मरीज ने इमरजेंसी में उपाचार के दौरान डाक्टर व कर्मचारियों से अभद्रता कर दी और अस्पताल में जमकर हंगामा किया।  एकत्र हुए कर्मचारियों ने लात-घूंसों से शराबी की पिटाई कर दी। तारमऊ गढ़ी कोतवाली कन्नौज निवासी अरविंद पुत्र रामासरे दोपहर बाद 108 एंबुलेंस से बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि अरविंद ने अधिक मात्रा में शराब का सेवन कर लिया है। इस कारण वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डा. वीके शुक्ला के अलावा फार्मासिस्ट सुरेश वर्मा व अन्य कर्मचारियोें की ड्यूटी थी। कर्मचारियों ने उसे बेहतर उपचार दिया। करीब 20 मिनट में अरविंद की हालत में जैसे ही सुधार आया। डाक्टर ने उससे तबियत के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन


इसी पर नाराज होकर अरविंद डाक्टर से अभद्रता कर दी। जब डाक्टर ने उसे मना किया तो मारपीट पर आमादा हो गया, तभी इमरजेंसी का वार्ड ब्वाय आशीष ने शराबी मरीज को रोकने का प्रयास किया तो उससे मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में आशीष को मामूली चोटें आईं है। साथ ही उसकी शर्ट फट गई।  यह देख अस्पताल में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed