{"_id":"578537014f1c1b1b4313d5fa","slug":"drop-wire-children-a-death-six-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों पर गिरा तार, एक की मौत, छह झुलसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों पर गिरा तार, एक की मौत, छह झुलसे
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख क्षेत्र के ग्राम शरीफपुर में मंगलवार शाम जेसीबी से खुदाई देख रहे बच्चों पर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि छह झुलस गए। घायल बच्चों को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर शांत कराया। ग्राम शरीफपुर में संपर्क मार्ग निर्माण के लिए जेसीबी से मिट्टी खुदाई का कार्य चल रहा था। गांव के तमाम बच्चे खुदाई स्थल पर खड़े थे।
इसी दौरान शाम पांच बजे अचानक हाईटेंशन लाइन टूटकर नीचे बैठे बच्चों पर गिर गई। तार की चपेट में आने से सादिक अली का पुत्र मो. कैफ (11) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पूर्व प्रधान सईद अली का बेटा राशिद अली (8), उसकी बहन सबीना बानो (8), शोएब (6) पुत्र सरफुद्दीन, निहाल अली (8) पुत्र सईद आलम, राशिद अली (12) पुत्र नरेश अली व ग्राम बैगवां निवासी अजब सिंह (19) पुत्र फूल सिंह गंभीर रूप से झुलस गए।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख भेजा गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने सभी को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। लोगों का कहना था कि तार जर्जर होने की पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीण रास्ता जाम करने जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम महेशप्रसाद दीक्षित, सीओ वीपी सिंह सोलंकी मयफोर्स मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर शांत कराया।