फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Down the drain, killing innocent

नाली में गिरकर मासूम की मौत

Fri, 13 May 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Fri, 13 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Down the drain, killing innocent
नगर के आवास विकास काॅलोनी में खुले नाले से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। - फोटो : mirzapur
घर के बाहर खेल रहे मासूम की नाली में गिरकर मौत हो गई। काफी देर बाद परिजनों को हादसे की जानकारी हुई। इसके बाद शव को नाली से बाहर निकाला गया। थानाक्षेत्र के गांव बेहटा निवासी इकबाल पुत्र मेहंदी हसन का एक वर्षीय पुत्र रेहान बुधवार देर शाम घर के बाहर चबूतरे पर खेल रहा था। अचानक वह पास की नाली में गिर गया। गिरने की बाद रेहान किसी तरह नाली के ऊपर रखे लकड़ी के पटरे के नीचे चला गया।
विज्ञापन


इधर, परिजन रेहान की तलाश पड़ोसियों के घर करते रहे। लेकिन देर रात तक रेहान का पता न चलने पर परिजनों ने जब नाली में रेहान की खोजा तो वह पटरे के नीचे दिखाई दिया। आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  रेहान का शव मिलते ही परिजनों का बुरा हाल है। इकबाल ने बताया कि रेहान को अक्सर पड़ोसी खिलाने के लिए ले जाते थे। बुधवार को जब वह दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने सोचा कि शायद पड़ोसी उसे ले गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed